अंकुरित चने सेहत के लिए तो फायदेमंद होते ही हैं लेकिन त्वचा के लिए भी इसके अचूक फायदे हैं। इतना ही नहीं पुरुषों के लिए इसका सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। अंकुरित चनों से शरीर दुरुस्त होता है और कमजोरी दूर रहती है। आइए जानते हैं कि किस तरह आप इसका लाभ उठा सकते हैं।
चने को रात में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर खाएं। भीगे चने खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो सुबह उठकर भीगे चनों में अदरक, जीरा और नमक मिलाकर खाने से ये समस्या दूर हो जाएगी। इसमें फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
पुरुषों के लिए इसके अचूक फायदे हैं। पुरुष अगर अंकुरित चनों का सेवन करते हैं तो उन्हें तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही इसे अच्छी तरह से चबाकर खाने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। अगर भीगे हुए चनों को शहद के साथ मिलाकर खाया जाए तो इससे पौरुषतत्व बढ़ता है और सेक्स लाइफ हेल्दी रहती है।
यूरीन संबंधी रोगों के लिए इसका सेवन फायदेमंद है। गुड़ के साथ इसे खाने से बार-बार यूरीन आने की दिक्कत दूर होती है और पाइल्स की परेशानी से भी निजात मिलती है।
डायबिटीज के मरीजों को सुबह उठते ही अंकुरित चनों का सेवन करना चाहिए। यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है।
अगर आप नियमित रूप से अंकुरित चनों का सेवन करते हैं तो इससे त्वचा का निखार बना रहता है और समय से पहले बुढ़ापा आसपास नहीं भटकता।