● घर की ईएमआई, बच्चों की पढ़ाई, नौकरी और बॉस का तनाव। ऐसी ही कई चुनौंतियां और परेशानियां हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। जिंदगी जिम्मेदारियों के बोझ से ओवर लोड सी हो गयी है ना। न ठीक से खा पाना और न सो पाना। तो भला तनाव क्यों न हो।
1) तनावग्रस्त व्यक्ति
आप इस भाग दौड़ भरी दिनचर्या में भी तनाव मुक्त रह सकते हैं, जरूरत है तो बस काम और दिनचर्या के ठीक प्रबंधन और कुछ ताव मुक्ती के तरीकों को अपनाने की। आइये इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी युक्तियों के बारे में बताते हैं जिनसे आपका जीवन का तनाव छू-मंतर हो जाएगा।

भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य कई अनचाहे तनाव के भंवर में फंस के रह जाता है। और सुख-सुविधा के साधन जुटाते जुटाते जीवन से सुख, शांति, स्वास्थ्य और आराम को ही गवां बैठता है। और विड़म्बना तो देखिए, चीजें पा कर भी वह अशांत मन के कारण उनका सुख नहीं उठा पाता। शांति के बिना सुख कहां।
हमारी चाहतें तो बहुत हैं लेकिन जब वे पूरी नहीं होतीं या उनको पूरा करने में आ रही चुनौतियों और समस्याओं के कारण तनाव होने लगता है। प्रत्येक व्यक्ति की तनाव की वजह अलग होती है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए तरीके भी अलग ही होगें। जिस को जो तरीका भाए, उसे वो अपनाना चाहिए। निचे ऐसे ही तनाव मुक्ति के कुछ कारगर तरीके दिये गये हैं, जिन्हें अपना कर आप अपने जीवन के तनाव को बाय और खुशियों को वैलकम कह सकते हैं।
2) संगीत करता है तनाव मुक्त
संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं है। संगीत को तो ईश्वर तक पहुंचने का जरिया माना जाता है। संगीत, चिकित्सा पद्धति और आध्यात्मिक साधना सब कुछ एक साथ है। तनाव मुक्त होने के लिए रोजाना आधे से एक घंटे तक अपनी पसंद का कोई अच्छा सा संगीत अवश्य सुनें। लेकिन ध्यान रहे संगीत ऐसा हो जो आपके दिमाग को शांत करे ऐसा ना हो कि उसे सुन कर दिमाग और अशांत हो जाए।
3) योग और ध्यान दिलाए आराम
योग, मन की शांति प्रदान करने के लिए भारत ही नहीं पूरे विश्व में विख्यात है। इसलिए योग को अपनाइए। योग को अपनाकर आप कई मानसिक व शारीरिक समस्याओं को हल कर सकते हैं। वहीं ध्यान भी ऐसा ही एक जरिया है जो आपको मानसिक रूप से शांति प्रदान करता है। ध्यान से मानसिक तनाव को दूर करना सबसे बेहतर उपाय है। एकांत में बैठ कर थोडी़ देर ध्यान लगाएं, इससे आपका मन शांत होगा और नई स्फूर्ति का संचार होगा।
4) बड़े काम है व्यायाम
आपको नियमित व्यायाम भी करना चाहिए। रोज की भाग दौड़ से शरीर कमजोर होने लगता है ऐसे में रोज वयायाम सरतने से आपका शरीर चुस्त व तरोताजा बना रहता है, और मन भी शांत रहता है। सामान्य व्यायाम में उठक-बैठक, घूमना, दौडऩा, रस्सी कूदना, दंड लगना आदि आते हैं।

5) मिलते-मिलाते रहिए
भागदौड़ भरी दिनचर्या के चलते हम अक्सर परिवार और मित्रों के साथ के लिये भी वक्त नहीं निकाल पाते। होना यह चाहिये कि प्रतिदिन, भले ही थोड़े समय के लिए ही सही पर अपने प्रियजनों के लिये वक्त अवश्य निकालना चाहिये। अपनों के साथ अपने सुख-दु:ख बांटने से तनाव काफी हद तक कम होता है। और मनोबल भी बढ़ा रहता है।

6) मनोरंजन करें
जब कभी समय मिले तो कोई सकारात्मक विषयों पर बनी फिल्मी देखें। स्वस्थ मनोरंजन करना भी तनाव को घटाने का अच्छा विकल्प है। इसके अलावा आप अपनी रुची की किसी अच्छी पुस्तक को पढ़ सकते हैं। बरसात के मौसम में आप बारिश की बूंदों का मजा लेते हुए, अपनी पसंदीदा किताब पढ़ सकते हैं। अपना पसंदीदा काम करके आपको राहत मिलेगी। आप फिल्म या टीवी पर अपना कोई फेवरिट प्रोग्रैम देख सकते हैं। अगर आप पेंटिंग के शौकीन हैं, तो पेंटिंग करें। कोई इनडोर या आउटडोर खेल भी खेल सकते हैं।

7) पर्याप्त नींद और पोषण लें
तनाव मुक्त रहने के लिए स्वस्थ शरीर और शांत मन की ही जरूरत होती है। पूरी नींद और पौष्टिक आहार लिये बिना आप तनाव मुक्त नहीं रह सकते। इसलिए शरीर की जरूरत के अनुसार नींद व पोषक तत्व लें, न कम न ज्यादा। अच्छी तरह से खाएं दीर्घकालिक ऊर्जा (बजाय बहुत अधिक चीनी या कैफीन के) के लिए फल, सब्जियों, प्रोटीन और साबुत अनाज चुनें। व्यायाम करें ताकि शरीर में हर कोशिका में ऑक्सीजन पहुंचे और मस्तिष्क और शरीर को अच्छे से काम कर सकें।

9) सकारात्मक सोच रखें
दिमाग को शांत व स्वस्थ रखने के लिए एक सकारात्मक सोच रखना बहुत जरूरी है। जब भी कोई नकारात्मक सोच या विचार आए तो जीवन के खुशी भरे पलों को याद करे। की दोस्त व साथी सकारत्मक सोच वाले बनानेके कोशिश करें। अपने आप को सकारात्मक कल्पना करनें के लिए आजाद करें। जीवन की हर छोटा बड़ी खुशी को जीयें और अपने प्रीयजनों के साथ बांटें।