केला बहुत पौष्टिक फल है, लेकिन इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए| क्योंकि यह मल को बांध देता है और कब्ज की शिकायत हो जाती है| इसलिए केला सदैव भोजन के बाद कम से कम तीन की संख्या में खाना चाहिए|
तीन या उससे अधिक केले पेट को साफ करते हैं| रात को केले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह वायु बनाता है|
त्रिदोष-शांति के लिए केला बहुत लाभदायक है| केला खाने से स्वप्नदोष, प्रमेह एवं नपुंसकता आदि रोग दूर होते हैं| जिन लोगों का शरीर स्थूल है, उनको केला मट्ठे के साथ खाना चाहिए| केला वीर्यवर्द्धक, नेत्र रोगों को ठीक करने वाला और शक्तिदायक खाद्य पदार्थ है| इसमें स्टार्च और शर्करा अधिक मात्रा में होती है| केला खाने से कफ दूर होता है| दूध में मिलाकर बच्चों को केला खिलाएं| इसके औषधीय गुण इस प्रकार हैं -
केले के औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

वीर्य की वृद्धि
केला शरीर को पुष्ट करता है और वीर्य बढ़ाता है| चार-पांच केले खाने के बाद भोजन करने की जरूरत नहीं पड़ती|
सूजन
केला खाने से शरीर में हर प्रकार की सूजन में आराम मिलता है|
दाद और खाज
केले को थोड़े-से नीबू के रस में मथकर दाद, खाज और खुजली पर लगाने से काफी लाभ होता है|
चोट लगना
केले को थोड़े-से आटे में मलकर चोट पर पुल्टिस बांधने से चोट ठीक हो जाती है|
पेट की बीमारियां
पेट की विभिन्न बीमारियों में केला बहुत लाभदायक है| यह जठराग्नि बढ़ाता है और आमाशय की सूजन खत्म करता है|
अम्लपित्त
दो केलों में थोड़ी-सी छोटी इलायची का चूर्ण मिलाकर सेवन करें| इससे कुछ ही दिनों में अम्लपित्त की बीमारी दूर हो जाती है|
श्वेत प्रदर
दो केले खाकर ऊपर से 250 ग्राम दूध पिएं| फिर दो चम्मच शहद चाटें| कुछ ही दिनों में श्वेत प्रदर चला जाएगा|
हृदय में पीड़ा
दो केलों में पांच चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मथ लें| अब इसे थोड़ा-थोड़ा करके खाएं| यह हृदय के दर्द का अचूक नुस्खा है|
पेशाब रुक जाना
चार चम्मच केले के तने के रस में थोड़ा-सा घी या मक्खन मिला लें| फिर इसे उंगली से चाट-चाटकर खाने से रुका हुआ पेशाब जल्दी ही उतर आता है|
नकसीर
एक गिलास दूध में दो केले और एक चम्मच पिसी हुई मिश्री मिलाकर पी जाएं| नकसीर ठीक हो जाएगी|
दस्त
दो केले को 100 ग्राम दही के साथ नित्य कुछ दिनों तक खाएं| दस्त रुक जाएंगे|