गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए, बी1, बी6 सी, डी पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन आदि पाए जाते हैं। नियमित रूप से खीरे का जूस शरीर को ताकतवर बनाता है। यह कब्ज से मुक्ति दिलाता है। खीरा पानी का बहुत अच्छा स्रोत होता है, इसमें 96% पानी होता है।
1. खीरा खाने से कब्ज दूर होती है। यह पीलिया, प्यास, बुखार और शरीर की जलन व गर्मी के सारे दोषों को दूर करता है। इसका रस पथरी में भी लाभदायक होता है।
2. यदि सुबह उठने पर सिर में दर्द या खुमारी की शिकायत होती हो तो सोने से पहले खीरा खाएं। खीरा में विटामिन बी, शुगर और इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं। ये शरीर के लिए पौष्टिक और जरूरी तत्व हैं और सिरदर्द व खुमारी से उबरने में मदद करते हैं।
3. खीरे के कारण शरीर में यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे गुर्दे अपने सही आकार में रहते हैं।
4. खीरे में सिलिकन और सल्फर मौजूद होता है। यह बालों को घना व चमकदार बनाता है। अच्छे परिणाम के लिए आप चाहें तो खीरे के जूस को गाजर व पालक के जूस के साथ भी मिलाकर ले सकते हैं।
5. स्विमिंग करने से पहले और बाद में शरीर के जिस हिस्से पर चर्बी ज्यादा हो, वहां खीरे का टुकड़ा मलने से वजन तेजी से घटता है।
6. खीरे में सिलिशिया प्रचुर मात्रा में होता है। इससे जोड़ों को मजबूती मिलती है। गाजर और खीरे का जूस मिलाकर पीने पर गठिया रोग में फायदा होता है। इससे यूरिक एसिड का स्तर भी कम होता है।
7. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में खीरा खाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। खीरे का रस पेनक्रियाज को सक्रिय करता है। पैनक्रियाज सक्रिय होने पर शरीर में इंसुलिन बनता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
8. गर्मियों में शरीर के तापमान को एक समान रखने के लिए खीरा और अजवाइन का रस पिएं। बुखार होने पर भी खीरे का जूस फायदेमंद होता है।