एक छोटा चम्मच जौ का आटा, आधा चम्मच चंदन पाउडर, चुटकी भर हल्दी लेकर नींबू के रस में घोल बनाएं तथा चेहरे पर लगाकर आधे घंटे बाद धो दें |
हरी ककड़ी के रस में नींबू या संतरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगायें और आधे घंटे बाद धो लें |
दो चम्मच कच्चे दूध में गाढ़ा लेप बनने लायक चिरोंजी पीसकर सायंकाल चहरे पर लेप करके कुछ देर तक सूखने दे | सूखने पर पानी से धो लें |
निखार लाने के लिए एक चम्मच चुने के पानी में थोडा शहद मिलाकर लेप करें और आधे घंटे बाद चेहरा धो लें |
नींबू, ककड़ी तथा खीरे का रस समान मात्रा में मिलाकर स्नान करे |
एक भाग नमक में चार भाग कच्चा दूध मिलाकर सोने से पूर्व रात में चहरे की मालिश करें |
एक दो चम्मच बेसन में तिल का तेल मिलाकर चहरे पर लगायें तथा मलकर छुडा लें |
मसूर की पीसी हुई दाल में थोड़ी हल्दी और जैतून का तेल मिलाकर उबटन बनाएं तथा चहरे और शरीर पर मलें | कुछ देर बाद स्नान करें |
नींबू के एक चम्मच रस में एक पक्के टमाटर का रस मिलाकर चहरे पर मलें और एक घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें |
संतरे और नींबू के छिलके सुखाकर महीन पिसें तथा इसमें दूध मिलाकर गाढ़ा लेप बनाएं | इसे चहरे या पुरे शरीर पर लगाकर सूखने दें फिर स्नान करें |
रात सोने से पूर्व चहरे पर मलाई मलने से स्निग्धता बढती है |
हल्दी की गाँठ पानी के साथ पत्थर पर घिसकर लेप लगाने पर चहरे पर निखार आता है |
कच्चे आलू का रस चहरे पर मलने से चहरे की त्वचा स्वस्थ, चमकदार बनती है |
तुलसी पत्र का स्वरस और नींबू स्वरस सम्भाग मिलकार मलने से चहरे की त्वचा निरोगी बनती है |
तुलसी पत्र का स्वरस और नींबू स्वरस सम्भाग मिलकार मलने से चहरे की त्वचा निरोगी बनती है |
खीरे के रस में बंदगोभी के पत्तों का रस तथा शहद मिलाकर लगायें तथा आधा घंटा बाद चेहरा धो डालें |
फटे होठों पर अरंडी के तेल में गुलाबजल व शहद मिलाकर लगाने से लाभ हो जाता है |
दही से निकाले मक्खन में केसर मिलाकर होठों पर मिलाकर होठों की लालिमा बढती है |
नीम की ताज़ी पत्तियाँ पीसकर चहरे पर लेप करें, इससे त्वचा निरोगी रहेगी |
नाभि में तेल लगाते रहने से होंठ नही फटते |