▪ कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए तली-भुनी चीजें ना खाएं।
▪ दही के सेवन से कोलेस्ट्रोल की समस्या को कम कर सकते हैं।
▪ शहद का सेवन भी कोलेस्ट्रोल में फायदेमंद होता है।
▪ नींबू पानी पीने से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम कर सकते हैं।
● कोलेस्ट्रालयुक्त भोजन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढती है। लेकिन ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्राल का सेवन करने से शरीर का वजन बहुत बढ जाता है। कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्राल विटामिन और खनिज की तरह होता है।
● खाने के अलावा शरीर में कोलेस्ट्राल लीवर के जरिए भी बनता है। मोटापे का प्रमुख कारण शरीर में कोलेस्ट्राल का बढना होता है। वसा युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पेस्ट्री, चीज, मांस, स्नैक्स, तैलीय पदार्थों का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा बढती है। फास्ट फूड, जंक फूड और ज्यादा तले हुए खाने में कोलेस्ट्राल की अधिक मात्रा होती है। लेकिन आहार में कुछ बदलाव कर इस खतरे से बचा जा सकता है। जानें कोलेस्ट्राल घटाने के तरीके -
1) जंक और फास्ट फूड न खाएं :-
भागदौड भरी जिंदगी में फास्ट फूड और जंक फूड लोगों का सबसे पसंदीदा खाना हो गया है। समय की कमी की वजह से लोग इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। फास्ट फूड में कोलेस्ट्राल की अधिक मात्रा होती है। फास्ट फूड को अवाइड कर कोलेस्ट्राल की मात्रा कम की जा सकती है।
2) कोलेस्ट्रालयुक्त खाना न खाएं :-
जिन खाद्य पदार्थों में कोलेस्ट्राल की मात्रा अधिक हो उनका सेवन ना करें। अंडा, दूध, मांस, मछली और चाकलेट में सबसे ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्राल पाया जाता है। अंडे के पीले भाग में सबसे ज्यादा मात्रामें कोलेस्ट्राल पाया जाता है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के दौरान इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें।
3) कालेस्ट्राल कम करने वाले खाद्य पदार्थ :-
● सोयाबीन :–
सोयाबीन में आइसोफ्लेविन्स नामक प्रोटीन होता है जिससे शरीर में मौजूद कालेस्ट्राल और अतिरिक्त फैट कम होता है। इसके अलावा चर्बी बढाने वाले कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है।
● नींबू : -
एक ग्लास पानी में एक नींबू निंचोडकर हर रोज सुबह बिना ब्रश किए पिएं। अगर शरीर में ज्यादा फैट और कालेस्ट्राल है तो हर रोज दो नींबू पानी में निंचोडकर पिएं। हर रोज नींबू का प्रयोग करने से कालेस्ट्राल की मात्रा कम हो जाती है।
● शहद :–
कालेस्ट्राल घटाने के लिए हर रोज शक्कर की जगह शहद का इस्तेमाल कीजिए। दो चम्मच शहद एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में डालकर उसमें एक नींबू निचोडकर हर रोज सुबह-शाम इसका सेवन करें।
● दही :-
दही का हर रोज सेवन करने से शरीर में मौजूद कालेस्ट्राल और फैट कम होता है। हर रोज दो से तीन बार दही खाएं तथा मट्ठा पिएं।
● मूली :-
दो बडा चम्मच मूली का रस शहद में मिलाकर बराबर मात्रा में लगभग एक महीने तक सेवन करें, इससे कालेस्ट्राल घटेगा।
● पानी :-
हर रोज पानी का ज्यादा मात्रा में सेवन करें। पानी शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटाकर मोटापा कम करता है। पानी शरीर में मौजूद कालेस्ट्राल की मात्रा को नियंत्रित करता है।
》 कालेस्ट्राल के नुकसान : -
▪ शरीर में कालेस्ट्राल की मात्रा होना फायदेमंद तो है लेकिन शरीर में कालेस्ट्राल की मात्रा बढने से हृदय को खतरा हो जाता है। खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक बढ जाने से वह रक्त कोशिकाओं में जम कर हृदय रोग उत्पन्न करता है।
▪ शरीर में कालेस्ट्राल घटाने के लिए उन खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए जिनमें वसा की मात्रा कम हो। इसघलिए अपने आहार में मूली, गाजर, मेथी का साग, लहसुन, हरी और पत्तेदार सब्जियां, छिलकेदार दालें, प्याज, अदरक, लहसुन और हींग आदि शामिल कीजिए जिसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।