असंतुलित आहार के कारण हो सकते हैं आपके मुंह में छाले।
पेट की खराबी में मुंह के छालो की बड़ी वजह हो सकती है।
छाले होने पर मसालेदार भोजन का सेवन करना अच्छा नहीं।
पान के पत्ते का चूर्ण बनाकर शहद के साथ खाने से होता है लाभ।
● मुंह में अगर छाले हो जाएं तो जीना मुहाल हो जाता है। खाना तो दूर पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इसका इलाज आपके आसपास ही मौजूद है। मुंह के छाले गालों के अंदर और जीभ पर होते हैं। असंतुलित आहार, पेट में दिक्कत, पान-मसालों का सेवन छाले का प्रमुख कारण है। छाले होने पर बहुत तेज दर्द होता है। आइए हम आपको मुंह के छालों से बचने के लिए घरेलू उपचार बताते हैं
● दरअसल मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। कई बार भोजन में गडबड़ी या तीखा भोजन करने से जीभ पर, होंठों पर और अंदर छाले हो जाते हैं जो आमतौर पर पांच सात दिन में ठीक भी हो जाते हैं। कभी-कभी छाले लम्बे समय तक ठीक नहीं होते जो भोजन करते व बोलते समय तकलीफ देते हैं। कई बार गंभीर हो जाने पर इनसे खून भी निकलता है। ऐसे में डॉक्टर से इनकी जांच अवश्य करानी चाहिए, क्योंकि ये घातक भी हो सकते हैं
》 छालों के मुख्य कारण
1) अधिक मसालेदार भोजन करने से।
2) ज्यादा गर्म खाद्य पदार्थ और पेयों आदि का सेवन करने से।
3) दांतों की ठीक प्रकार सफाई न करने से।
4) अधिक एसिडिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना।
5) शरीर में विटामिन बी और आयरन की मात्रा सामान्य न होना।
6) एलर्जी करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना।
7) कभी-कभी हल्के-फुल्के बुखार के साथ भी छाले हो जाते हैं, वहीं कुछ स्त्रियों में महावारी आने से पहले ये हो जाते हैं।
8) तनाव के कारण भी छाले हो सकते हैं। छालों होने का कारण दांतों की समस्या से भी जुड़ा हो सकता है। किसी दांत का तेज किनारा, ब्रश करते हुए या डेंचर पहनते व उतारते समय बने जख्म भी छाले बन परेशानी पैदा कर सकते हैं।