दांतों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए इनकी नियमित रूप से देखभाल और जांच जरूरी है, इसके अलावा दिन में दो बार ब्रश जरूर करें और शुगरयुक्त आहार से बचें।
1) स्वस्थ रखें दांत :-
खूबसूरत दांत और स्वस्थ मसूड़े हमारे व्यक्तित्व में चार चांद लगाते हैं, लेकिन उनमें कोई बीमारी लग जाए तो कई प्रकार की समस्या होने लगती है। दांतों की सही तरीके से देखभाल न करने की वजह से दांतों से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। दांतों में पीलापन, सांसों की बदबू, मसूड़ों की समस्यायें, कैविटी, पायरिया, पेरियोडोंटिस, जिंजिवाइटिस, आदि बीमारियां होने लगती हैं। इसलिए दांतों को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है।
2) दो बार ब्रश करें :-
दांतों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि उनकी सफाई अच्छे से करें। प्रतिदिन दो बार ब्रश जरूर करें। ब्रश करने का सबसे अच्छा समय खाने के बादहोता है। छोटे सिरे वाला टूथब्रश चुनें, ताकि वह पीछे के दांतों तक आसानी से पहुंच सके। मुलायम बाल वाले ब्रश मसूड़ों के लिए बेहतर होते हैं, इनका प्रयोग करें।
3) सॉफ्ट ड्रिंक्स से बचें :-
कई प्रकार के ड्रिंक्स भी हमारे दांतों के लिए नुकसानदेह हैं। इसलिए सॉफ्ट ड्रिंक्स, कॉर्डियल्स एवं फलों के जूस सीमित मात्रा में ही पिएं, क्योंकि ये अम्लीय होते हैं और दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे अम्लीय पदार्थ दांतों के इनेमल में मौजूद खनिज को घुला देते हैं, जिससे कई बार दांतों में छिद्र होने लगता है और दांत कमजोर होने लगते हैं।
4) शुगर से बचें :-
शर्करा वाले आहार स्वास्थ्य के साथ शरीर के लिए भी नुकसानदेह हैं, इसलिए शुगरयुक्त आहार के सेवन से बचें। दरअसल दांतों की तली में मौजूजद जीवाणु, शर्करा को अम्ल में परिवर्तित कर देते हैं। इसलिए शर्करा वाले भोजन का इस्तेमाल भी सीमित मात्रा में करें।
5) :फलों का सेवन :-
फलों के सेवन से हमारे शरीर के ऊर्जा मिलती है और बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जो दांतों को कैविटी से बचाते हैं, इसलिए इन फलों का सेवन करना बहूत जरूरी है। ऐसे फलों में सेब, गाजर आदि का सेवन करें।
6) पर्याप्त पानी पियें :-
पानी हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, साथ ही हमारे पाचन तंत्र को भी सुचारु रखता है। इसे साथ ही यह दांतों को सफेद व चमकदार बनाये रखने में भी सहायक है। इसलिए रोज 8-10 गिलास पानी जरूर पियें।
7) दांतों से दूसरे काम न लें :-
दांतों से ऐसे काम बिलकुल न लें जिससे वे इनके लिए समस्या बन जायें। यदि आप अपने दांतों का प्रयोग सुपारी तोड़ने, बोतल की कैप निकालने अथवा पैकेजिंग को खोलने के लिए करते हैं तो आप अपने दांतों के निकलने अथवा टूटने का जोखिम भी लेते हैं, इसलिए ऐसा करने से बचें।
8) नियमित जांच कराएं :-
दांतों में कोई समस्या न भी हो तो उसकी नियमित तौर पर जांच करायें। लेकिन अगर कोई समस्या जैसे - दांतों में दर्द, मसूड़ों से खून आना, आदि तो दंत चिकित्सक के पास जरूर जायें। प्रत्येक 6 महीने में एक बार दंत चिकित्सक के पास जाकर दांतों की जांच कराना ठीक रहता है।
दांतों को सुरक्षित रखने के लिए करें ये सात काम |