लड़कियों की खूबसूरती उनकी बड़ी-बड़ी आंखों से होती है और अगर उनकी पलके घनी हुईं तब तो इन आंखों का कहर देखिये। कई महिलाओं की पलके घनी नहीं होती इसलिये वे अपनी आंखों की सुंदरता को उभारने के लिये नकली या आर्टिफीशियल पलको का इस्तमाल करती हैं। लेकिन जब आप अपनी पलको को प्राकृतिक रूप से घना बना सकती हैं, तो आपको इतनी तकलीफ उठाने की क्या जरुरत। आइये जानते हैं कि किस तरह से आप अपनी पलको को घना और मोटा बना सकती हैं-
1) कैस्टर तेल :-
रात को सोते समय हर रोज अपनी पलको पर यह तेल लगाएं। चाहे तो तेल को हल्का सा गरम भी कर सकती हैं। इसको दो महीने तक के लिये लगाइये और फिर देखिये कि आपकी पलके किस तरह से घनी हो जाती हैं।

2) विटामिन इ तेल :-
एक छोटा सा आइ लैश ब्रश लें और उसे इस तेल में डुबा कर रोजाना अपनी आंखों की पलको पर लगाएं। चाहें तो विटामिन इ की कुछ टैबलेट को क्रश कर के इस तेल के साथ मिला कर लगा सकती हैं। अगर आपकी पलको पर खुजली होती है तो वह भी इस तेल को लगाने से खतम हो जाएगी।

3) ब्रश :-
जिस तरह से हम अपने बालों को झाडते हैं, ठीक उसी तरह से हमें अपनी पलको को भी ब्रश से झाडना चाहिये। चाहें तो मस्कारे का ब्रश भी प्रयोग कर सकती हैं। पलको को रोजाना दो बार ब्रश से झाड़े।

4) वैसलीन :-
अगर आप किसी प्रकार का तेल नहीं लगाना चाहती, तो वैसलीन इसका सबसे बेहतर विकल्प है। रोजाना रात को सोने से पहले अपनी पलको पर वैसलीन लगाएं। उसके बाद सुबह उठते ही अपनी पलको पर हल्के गरम पानी से छींटे मार कर साफ करें वरना पूरे दिन वह चिपचिपाती रहेंगी।