गर्भावस्था
के दौरान आपको हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिये। पालक,
मेथी और सरसों के साग जैसी पत्तेदार सब्जियों को अपने रोजमर्रा के आहार का
हिस्सा बनाइये। ये आहार फोलेट, कैल्शियम, फाइबर और आयरन का उच्च स्रोत होते हैं। ये आहार गर्भ में पल रहे शिशु की भी कई संभावित बीमारियों से रक्षा करते हैं।
》ब्रोकली
कैल्शियम और फोलेट से भरपूर होती है ब्रोकली। इसके साथ ही इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं। आयरन तथा अन्य माइक्रो न्यूट्रीएंट्स इसे किसी भी होने वाली मां के लिए यह आहार बहुत शानदार और उपयोगी है।
》 शकरकंद
शकरकंद में कई पौष्टिक तत्व होते हैं। विटामिन ए के साथ ही इसमें पोटेशियम और घुलनशील फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है। पोटेशियम गर्भवती महिला को प्रसव के लिए बेहतर ढंग से तैयार करता है। वहीं गर्भावस्था में कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। शकरकंद में विटामिन बी-6 भरपूर होता है।
》 टमाटर
सब सब्जियों में टमाटर से पसंदीदा और कुछ नहीं। आप इन्हें सलाद में खा सकती हैं या कच्चा। और तो और इन्हें हल्का सा फ्राई करके भी खाया जा सकता है। इनमें बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी और आयरन होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गर्भावस्था के दौरान होने वाली कोशिकीय क्षति की भी भरपाई करते हैं।
》हरी मटर
सब्जियों में प्रोटीन आमतौर पर कम होता है। लेकिन, हरी मटर में ये काफी अधिक मात्रा में होता है। प्रोटीन के साथ ही इनमें विटामिन के भी होता है जो हड्डयों की सेहत का खयाल रखता है। गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से थकान नहीं होती और फाइबर कब्ज को दूर रखता है।
तो, गर्भावस्था में रखिये अपनी सेहत का खयाल और अपने आहार में इन रंग बिरंगे आहारों को शामिल कीजिये। ये आहार आपको फिट रखने मे मदद करेंगे और साथ ह आपके शिशु के स्वास्थ्य का भी खयाल रखेंगे।